• Thu. Apr 23rd, 2026

    बारह महीने से बंद पड़ा है भैसियाछाना ब्लॉक का कनारीछीना पशु सेवा केंद्र

    Screenshot

    भैसियाछाना विकास खंड का कनारीछीना पशु सेवा केंद्र बारह महीने से बंद पड़ा है। वहीं कनारीछीना एलोपैथिक अस्पताल अठारह महीने से एक फार्मासिस्ट के अधीन संचालित है। इससे पहले कनारीछीना एलोपैथिक अस्पताल में आयुर्वेदिक डॉक्टर और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट कार्यरत थे, लेकिन विभाग ने उन्हें धौलछीना में अटैच कर दिया। अठारह महीने बीत जाने के बावजूद भी कनारीछीना एलोपैथिक अस्पताल सिर्फ फार्मासिस्ट के अधीन संचालित है।

    अब केंद्र में लगा ताला
    बारह महीने पहले इस पशु सेवा केंद्र में पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यरत थे, लेकिन अब यह केंद्र ताला लगा है। क्षेत्रीय जनता को अपने पशुओं की दवाई के लिए धौलछीना जाना पड़ता है और अपने उपचार के लिए अल्मोड़ा जाना पड़ता है, जो इस क्षेत्र से 50 से 60 किलोमीटर दूर है।

    पांच-छह ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को हो रही परेशानी
    प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि कनारीछीना पशु सेवा केंद्र बंद होने और एलोपैथिक अस्पताल में डॉक्टर, आयुर्वेदिक डॉक्टर और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट न होने से पांच-छह ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *