• Thu. Apr 23rd, 2026

    Almora बावन सीढ़ी के पास टेलर की दुकान में हुई चोरी का एफआईआर होने के 8 घंटे के भीतर किया खुलासा

    एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अपराध पर प्रहार जारी,

    कोतवाली अल्मोड़ा ने बावन सीढ़ी के पास टेलर की दुकान में हुई चोरी का एफआईआर होने के 08 घंटे के भीतर किया खुलासा,

    गैगस्टर एक्ट का आदतन अपराधी फिर चोरी के मामले में हुआ गिरफ्तार, अब तक करीब एक दर्जन मुकदमे है दर्ज

    अभियुक्त को चोरी के शत प्रतिशत माल सहित गिरफ्तार,

    मामला-
    दिनांक 05.09.2025 को अरशद अंसारी निवासी नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि बावन सीढ़ी के पास वादी की टेलर की दुकान में अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर दुकान में रखे कपड़े के थान, साड़िया, सूट चोरी कर लिया है, जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नं0- 78/2025 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।

    कार्यवाही-
    देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा मामले का संज्ञान लेकर संबंधितो को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।
    अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
    पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तलाश/ सुरागरसी-पतारसी करते हुए सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर दिनांक 05.09.2025 को अभियुक्त अंशुल कुमार आर्या को धुनी मंदिर के पास राजपुरा से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

    गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
    अंशुल कुमार आर्या उम्र- 25 वर्ष पुत्र मनोज कुमार निवासी धुनी मंदिर के पास राजपुरा कोतवाली अल्मोड़ा जिला अल्मोड़ा

    आपराधिक इतिहास-
    1-मु0अ0स0-63/2018 धारा 380/457/411 भा0द0वि0
    2-मु0अ0स0- 83/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
    3-मु0अ0स0-105/2021 धारा 380/457/411 भा0द0वि0
    4-मु0अ0स0-44/2022 धारा 380/457/411 भा0द0वि0
    5-मु0अ0स0-09/2023 धारा 380/457/411 भा0द0वि0
    6-मु0अ0स0-51/2023 धारा 380/457/411 भा0द0वि0
    7-मु0अ0स0-78/2023 धारा 392/380/457/411 भा0द0वि0
    8-मु0अ0स0-83/2023 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट
    9-मु0अ0स0-78/2025 धारा 305 (ए)/331(4)/317(2) बीएनएस

    बरामदगी- चोरी किये गये 04 साड़ी बनारसी, कुल 09 थान, सिल्क कपड़ा 04 थान, पार्सल 6, सूट 01, कुर्ता 01 बरामद

    बरामद माल की कीमत- 60,000 रुपये करीब।

    कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-
    1. उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला
    2. कानि0 खुशाल राम
    3. कानि0 राकेश खेतवाल

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *