• Sat. Mar 28th, 2026

    Pithoragarh नेपाल में उत्पन्न हिंसक परिस्थितियों के मद्देनज़र पुलिस सतर्क व अलर्ट मोड पर

    Pithoragarh नेपाल में उत्पन्न हिंसक परिस्थितियों के मद्देनज़र पुलिस सतर्क व अलर्ट मोड पर
    ————————-

    वर्तमान में पड़ोसी देश नेपाल में उत्पन्न हिसक परिस्थितियों के मद्देनज़र यहां पुलिस पूरी तरह सतर्क व अलर्ट मोड पर है। जनपद पिथौटागढ़ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़ा होने से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौवंद किया गया है।पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा केएस टावत के परविक्षण में पुलिस बल द्वारा सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ मिलकर संयुक्त गश्त एवं निगरानी की जा रही है। झूलापुलों एवं सीमा से जुड़े संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरतते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति पर कड़ी निगरानी व सीमा पार से आने-जाने वालों की गहन जांच की जा रही हैताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा अराजक गतिविधि से जनपद की शांति एवं सुरक्षा में बाधा न उत्पन्न हो। पुलिस ने बताया कि जिले में निवासरत नेपाली नागरिकों व वाहटी जनपदों के लोगों के दस्तावेजों एवं निवास सत्यापन की कार्यवाही भी की जा रही है। बिना सत्यापन के पाये जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंवर पर देने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *