• Wed. Mar 25th, 2026

    Uttarakhand में झमाझम बारिश के साथ होंगी मानसून की विदाई

    Weather मौसम

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है या गर्जन के साथ बौछार पड़ने की भी संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

    मौसम साफ रहने के चलते आज भी तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम साफ होने के बाद आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी आई है। इधर मानसून की विदाई होने का लोगों को इंतजार है। हालांकि 24 सितंबर को एक बार फिर बारिश का दौर होने का पूर्वानुमान है। एक हफ्ते के बाद मानसून की विदाई हो जाएगी। मानसून की विदाई से लोगों को भी राहत मिलने वाली हैअगले 24 घंटे के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्व बिहार, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।उत्तर-पूर्व भारत, उत्तराखंड और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की वर्षा की संभावना है।।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *