अल्मोड़ा पुलिस का नशा व नशे की जड़ पर कड़ा प्रहार
375 नाली भांग की खेती पर चला अल्मोड़ा पुलिस का डंडा
ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से जागरुक कर नशा मुक्ति का दिया संदेश
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशे के विनिष्टीकरण की कार्यवाही लगातार की जा रही है।
नशा उन्मूलन अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा सक्रियता के साथ लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही चरस व गांजा जैसे मादक पदार्थो की जड़ भांग की खेती के विनिष्टीकरण की कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
आज दिनांक 06/10/2025 को जनपद में नशे के विरुद्ध सभी कोतवाली/थानों में एक साथ व्यापक भांग विनिष्टिकरण अभियान चलाया जा रहा है, अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह*l द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिये जा रहे है।
सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के कोतवाली/ थाना प्रभारियों व पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वृहद स्तर पर भांग की खेती को नष्ट कर मौके पर ही जलाया जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार के नशे की सामग्री उपरोक्त खेती से न बनायी जा सकें। इस दौरान जनपद में लगभग 375 नाली में भांग की खेती का विनिष्टीकरण किया गया।
साथ ही ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर भांग की खेती नहीं करने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा नशा मुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।
इस दौरान राजस्व टीमों का भी सहयोग लिया गया।
