सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी की कीमत में बदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार के कारोबार में सोना 2,150 रुपये से लेकर 2,340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,23,270 रुपये से लेकर 1,23,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,12,990 रुपये से लेकर 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

