• Wed. Mar 18th, 2026

    नवागत SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाला जनपद का कार्यभार

    नवागत SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाला जनपद का कार्यभार

    नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद में आगमन के पश्चात आज दिनाक 29-10-2025 को सर्वप्रथम मां नैना देवी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने नैनीताल में जिले के पुलिस मुखिया का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया गया।

     

     

     

     

     

    डॉ. मंजूनाथ टी.सी. 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अब तक के अपने करियर में उन्होंने सीओ रुद्रपुर, ऋषिकेश, एएसपी उधमसिंह नगर, एसपी देहरादून, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, एसपी कुम्भ, एसएसपी अल्मोड़ा, एसएसपी उधमसिंहनगर, एसपी अभिसूचना मुख्यालय तथा पूर्व में रेलवेज में बतौर कप्तान जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं, तथा दिल्ली हॉस्पिटल में भी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दें चुके हैं।

     

     

    नवांगन्तुक एसएसपी नैनीताल ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत नैनीताल पुलिस कार्यालय का किया भ्रमण

    जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, नैनीताल में पत्रकार बंधुओं से हुए रूबरू

    कहा.. जनता के हित में कार्य करना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता

     

    नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद में आगमन* के पश्चात एसएसपी कार्यालय नैनीताल का भ्रमण किया और शाखा प्रभारियों के साथ वार्ता की। *सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा पूर्ण मनोयोग के साथ शाखा संबंधित कार्यों/दायित्वों का सफलतापूर्वक संपादन करने हेतु निर्देशित किया गया।

     

    इस दौरान नवागंतुक एसएसपी नैनीताल द्वारा जिलाधिकारी नैनीताल से उनके नैनीताल स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की ओर जनपद की वास्तुस्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही आगामी वीवीआईपी भ्रमण के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

     

    नैनीताल के पुलिस लाईन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि—

     

    “महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। नशे के तस्करों और उनके नेटवर्क पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना है।

     

    उन्होंने कहा कि —

    नशे के तस्करों पर कार्यवाही के साथ साथ, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

    ड्रग्स, साईबर ठगी और महिला सुरक्षा आज की बड़ी चुनौतियाँ हैं। इनसे निपटने के लिए नैनीताल पुलिस हर स्तर पर तत्पर रहेगी। साईबर ठगों के खिलाफ सघन कार्रवाई होगी, जागरुकता चलाये जाएंगे ताकि जनता का विश्वास और मजबूत हो।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *