• Wed. Feb 11th, 2026

SSP Almora ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुसिस जवानों को एकता व अखण्डता की दिलाई शपथ

एसएसपी अल्मोड़ा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुसिस जवानों को एकता व अखण्डता की दिलाई शपथ 

 

साथ ही जनपद के समस्त कोतवाली/थानों,फायर स्टेशनों के जवानों ने भी ली शपथ

 

             आज दिनांक 31.10.2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर  देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस बल को शपथ दिलाई गई।

          पुलिस कर्मियों से यह संकल्प लिया कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने लिये स्वंय को समर्पित करेगें।

         साथ ही सीओ अल्मोड़ा  गोपाल दत्त जोशी ने पुलिस लाइन अल्मोड़ा में, सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद ने कोतवाली रानीखेत में तथा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों/अग्निशमन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कोतवाली/थानों, फायर स्टेशनों में नियुक्त पुलिस बलों को शपथ दिलाई गयी।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *