• Wed. Feb 11th, 2026

राइका मेरगांव की छात्रा पायल मेर राष्ट्रीय स्तर की एथलीट प्रतियोगिता में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

राइका मेरगांव की छात्रा पायल मेर राष्ट्रीय स्तर की एथलीट प्रतियोगिता में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

लमगडा विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव की छात्रा कुमारी पायल मेर राष्ट्रीय स्तर की एथलीट प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी दिनांक 28 अक्टूबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव की छात्रा कुमारी पायल मेर ने सब जूनियर वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया और पायल मेर का चयन राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जनपद अल्मोड़ा और विकासखंड लमगडा के लिए बड़ी उपलब्धि है पायल मेर आने वाली राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी पायल मेर की इस उपलब्धि के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार ब्लॉक खेल समन्वयक श्री विनोद कुमार और विद्यालय परिवार एवं विकास खंड के प्रधानाचार्य प्रधानाचार्या/समस्त अध्यापक/व्यायाम अध्यापक/अध्यापिकाओं / समस्त क्षेत्र वासियों ने पायल मेर के माता पिता परिवार और व्यायाम अध्यापक श्री राकेश चंद्र को बधाई दी।पायल मेर के पिता श्री हरीश मेर एवम् उनके परिवार ने प्रधानाचार्य एवं अध्यापक श्री राकेश चंद्र और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय परिवार को बधाइयां दी।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *