• Mon. Mar 30th, 2026

    धरातल पर गुरील्लाओ के लिए नहीं हो रहा कुछ काम

    Latest news webfastnews

    आज दिनांक जारी प्रेस विज्ञप्ति 10- 11- 2025 को एस एस बी गुरिल्ला संगठन की एक आपातकालीन मीटिंग कीर्तिनगर ब्लॉक के भोलू भरदारी पार्क में 20- 11- 2025 को संपन्न होगी। जिसमें दिनेश प्रसाद गैरोला एस एस बी गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा है।कि धामी सरकार केवल कोरे आश्वासन देते- देते थक गई है। लेकिन एस एस बी गुरिल्लाओ का धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने 20 दिसंबर 2023 को एस एस बी गुरिल्लाओ के संबंध में 18 सचिवों और माननीय मुख्यमंत्री उस मीटिंग में सम्मिलित थे। और गुरिल्लाओं के लिए नौकरी, पेंशन, एक सहायता देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे। लेकिन 2 वर्ष व्यतीत होने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 17 फरवरी को जब सी एम आवास कूच था और 18 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान जब एस एस बी गुरिल्ला विधान सभा घेराव करने के लिए जा रहे थे तो हमें विधान सभा के बाहर रोका गया। और रोकने के पश्चात मुख्य मंत्री के आदेश पर मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में माननीय आदित्य कोठारी ने एस एस बी गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारीयों एवं गुरिल्ला संगठन के लोगों के धरने में आकर के कहा था कि आपकी मांगों पर तुरंत विचार किया जा रहा है। एस एस बी गुरिल्ला संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने आदित्य कोठारी से दो टूक जवाब मांगा है कि माननीय आदित्य कोठारी जी माननीय मुख्यमंत्री से तुरंत वार्ता करायेंगे ।लेकिन आज 10 माह बीतने के बावजूद भी हमारे एस एस बी गुरिल्ला संगठन के कामों में कोई कार्रवाई नहीं हुई। और न ही माननीय मुख्यमंत्री से मिलाया गया। एस एस बी गुरिल्ला संगठन के टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है एवं टिहरी जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट , कीर्तिनगर के ब्लॉक अध्यक्ष से हिम्मत सिंह मेहर, हिंडोलाखाल के ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर सिंह बिष्ट, टिहरी जिले के सलाहकार दयाल सिंह सजवाण, टिहरी जिले के सचिव सुनील पुण्डोरा, टिहरी जिले के सह सचिव बिना चौहान, कीर्तिनगर की महिला मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी भट्ट आदि ने आदित्य कोठारी को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तुरंत एस एस बी गुरिल्लाओ की सी एम से वार्ता नहीं कराई तो आदित्य कोठारी जी के घर में गुरिल्ला संगठन के सभी लोग धरने में बैठ जाएंगे। अगर कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी आदित्य कोठारी जी की होगी। क्योंकि आदित्य कोठारी ने संगठन को आश्वासन दिया था। कि एस एस बी गुरिल्लाओं की वार्ता तुरंत सी एम से कराई जाएगी। लेकिन 10 माह बीतने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसमें सैकड़ों गुरिल्लाओं ने भाग लिया जैसे कि बृजमोहन गुसाई उपाध्यक्ष कीर्तिनगर ब्लॉक, राजेंद्र भंडारी संयोजक कीर्तिनगर, टिहरी जिला कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश रतूड़ी, जिला महामंत्री मुरारी सिंह असवाल, रमेश चंद्र लखेड़ा महामंत्री टिहरी गढ़वाल, राजकुमारी देवी, उषा देवी, पार्वती देवी, सावित्री देवी, बबिता देवी, कुसुमलता देवी, संगीता देवी आदि सैकड़ों एस एस बी गुरिल्ला मौजूद थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *