अल्मोड़ा – ऐतिहासिक व पौराणिक मां नंदा देवी मेले का शुभारंभ 31 अगस्त से 07 सितंबर, 2022 तकॖ सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों के आगाज के साथ आयोजित होने जा रहा है । इस मेले को भव्यता प्रदान किए जाने हेतु समिति द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई। मंदिर परिसर को तोरण द्वारो,बिजली की मालाओं के साथ नंदा देवी मार्ग को भी सजाया गया है।
इस क्रम में नंदा देवी मेला समिति के सदस्यों/ पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य जनों के साथ मेले को और अधिक भव्य बनाए जाने हेतु ऐक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा व संचालन मुख्य संयोजक मनोज सनवाल द्वारा किया गया।

बैठक में मनोज सनवाल द्वारा अ्वगत कराया गया कि आयोजित होने वाले मेले में 31अगस्त को नंदा देवी मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत मंदिर प्रांगण में प्रायोजक निपोन रिलायंस इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपरान्ह 12 बजे से ऐपण एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा व 01 सितंबर, 2022 को नंदा देवी मंदिर प्रांगण में प्रातः 11बजे से डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। तदोपरांत मंदिर प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ 04 बजे मेले का उद्धघाटन भी होना सुनिश्चित है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम नंदा देवी प्रांगण एवं ऐडम्स
गर्ल्स इंटर कॉलेज मैदान में होंगे। इस वर्ष मेले में नगर व आसपास क्षेत्रों के स्थानीय कलाकारों सहित बाहरी अनेकों नामचीन कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जायेगी।

पौराणिक नंदा देवी मेले की सांस्कृतिक धरोहर छबीली, नयोली, झोड़ा ,चाचरी आदि कार्यक्रमों के सफल आयोजन करवाने हेतु
वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट एवं नारायण थापा को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है।
मन्दिर व्यवस्थापक नरेन्द्र बर्मा द्बारा कहा गया कि मूर्ति निर्माण हेतु इस वर्ष कदली वृक्ष कर्नाटक खोला निवासी कमलेश कर्नाटक के आवास से लाए जाएंगे।दिनांक 2 सितंबर 2022 को सायं 4:00 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर से समस्त श्रद्धालुओं सहित ढोल नगाड़ों एवं निशानों के साथ कदली वृक्ष को लाए जाने हेतु कर्नाटक खोला प्रस्थान किया जाएगा तथा विधि विधान से पुजारियों द्वारा पूजा कर कदली वृक्षों को निमंत्रित किया जाएगा। दिनांक 3 सितंबर को प्रातः 6:00 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर से समस्त श्रद्धालुओं सहित ढोल नगाड़ों एवं निशानों के साथ कदली वृक्ष कर्नाटक खोला से ड्योढ़ीपोखर होते हुए बाजार मार्ग से मां की जय कारे के साथ नंदा देवी मंदिर मैं लाए जाएंगे। यह भी अवगत कराया गया कि कदली वृक्षों को निमंत्रण देने के दिन व कदली वृक्षो को लाए जाने के दिन समस्त श्रद्धालुओं की जलपान की व्यवस्था सभासद मोनू साह द्वारा की जा रही है।
मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा की इस मेले में नगर एवं आसपास क्षेत्र के सभी लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी करें व कदली वृक्ष लाए जाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में सभी से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का
निवेदन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह द्वारा बैठक मैं कहा गया कि बाजार मार्ग में निकलने वाली सांस्कृतिक शोभायात्रा के दलों की जलपान की व्यवस्था नगर व्यापार मंडल द्वारा की जाएगी। इसी वक्तव्य के साथ शाह द्वारा बैठक में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।
बैठक में समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा , संयोजक मनोज सनवाल मुख्य सांस्कृतिक संयोजक ताराचंद जोशी, अर्जुन बिष्ट, रवि गोयल, हर सिंह बिष्ट, राजकुमार बिष्ट ,अमित शाह, अमरनाथ सिंह नेगी, अमन , हरीश कनवाल, रिंकखू साह, दिनेश चंद्र मठपाल, जीवन गुप्ता ,नरेंद्र वर्मा, गीता मेहरा, गीता आर्य, गंगा पांडे, निर्मला जोशी, मीना भैंसोंड़ा, हिमांशु परगई ,पंकज परगई, कुलदीप मेर, राजेश पलनी, धनंजय साह, रवि गोयल, सुशील कर्नाटक, रक्षित शाह, रवि कनौजिया ,नवीन बिष्ट संतोष मिश्रा देवेंद्र सिंह चौहान मनोज भंडारी शंकर उपरेती राजेश पल्ली सुनील कनार्टक, किशन चंद गुररानी, नवीन बिष्ट ,जीवन नाथ वर्मा आदि मौजूद रहे यह जानकारी सह सांस्कृतिक संयोजक एवं मीडिया प्रभारी (मेला) अमरनाथ सिंह नेगी द्वारा दी गई।
