• Sat. Mar 28th, 2026

    Uttarakhand वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर

    NewsNews uttarakhand

    Uttarakhand वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर

    आपदा प्रबंधन विभाग ने वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण के लिए 15 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। अब वन विभाग मानव मृत्यु, फसल क्षति के लंबित प्रकरणों का भुगतान कर सकेगा। वन विभाग वन्यजीवों के हमले में मानव मृत्यु, घायल,

     

    फसल क्षति, पशु क्षति और भवनों के नुकसान के मामले में मुआवजा देता है। विभाग के पास करीब 18 करोड़ मुआवजे के प्रकरण पहुंचे हैं, लेकिन राशि नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो सका था।

     

    इसके लिए वन विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को आपदा मोचन निधि से राशि देने का अनुरोध किया था। आपदा प्रबंधन विभाग ने वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण के लिए 15 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी किया है।

     

    सबसे ज्यादा फसल क्षति के मामले लंबित

     

     

    मुआवजे में सबसे अधिक मामले फसल क्षति के लंबित हैं। इसमें हाथी समेत अन्य वन्यजीवों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है, उसके लिए करीब 13 करोड़ का मुआवजा दिया जाना है। इसके अलावा पशु और भवन क्षति के मामले भी लंबित हैं।

     

    विभागीय अधिकारियों के अनुसार मानव मृत्यु के पांच प्रकरणों में अनुग्रह राशि दी जानी है। अब आपदा प्रबंधन विभाग से राशि मिलने से लंबित प्रकरणों में मुआवजा जारी हो सकेगा।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *