• Sun. Mar 29th, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, नीचता की प्रतिमूर्ति बन चुकी है कांग्रेस

    Cm Dhami

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, नीचता की प्रतिमूर्ति बन चुकी है कांग्रेस

    देहरादून: कांग्रेस की दिल्ली रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विषवमन की उत्तराखंड में भी तीखी प्रतिक्रिया हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में इससे संबंधित प्रश्न पर कहा कि यह कांग्रेस की हताशा, निराशा का प्रमाण और नीचता की पराकाष्ठा है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज हर गरीब के लिए आशा व विश्वास बनकर काम कर रहे हैं। सरहद पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। विश्व में भारत का नाम बढ़ा रहे हैं। आखिर, कांग्रेस किस नीचता में है।

     

    आजकल, कांग्रेस के जो नेता हैं, साहबजादे व युवराज हैं, वे प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने ओछे व नीच मानसिकता के नारे लगाए थे। इसे बिहार की जनता ने करारा जवाब दियाा।

     

    आने वाले समय में इस प्रकार के नारों से बची-खुची कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी। वैसे भी महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत कांग्रेस मुक्त होगा, उनकी बात को सत्य करने के लिए इसे कांग्रेस नेता स्वयं ही आगे ले जा रहे हैं।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *