अल्मोड़ा 19 दिसम्बर, 2025 ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘‘ अभियान के अन्तर्गत विभिन्न न्याय पंचायतों में कैंप लगाये जाने तथा न्याय पंचायतों/ग्राम पंचायतों में जन-सामान्य को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि दिनॉंक 20 दिसम्बर, 2025 को विकासखण्ड भैसियाछाना के न्याय पंचायत लिंगुणता के अंतर्गत राजकीय इण्टर कालेज नौगॉव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल सिंह स्वयं करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विकासखण्ड भिकियासैंण के न्याय पंचायत बासोट के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बासोट में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यह शिविर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों में उपस्थित लोगों को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक तैयारियों सुनिश्चित की जाएं तथा कैम्प में उपस्थित पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभाविन्त किए जाने के लिए आवेदन पत्र भरवायें जाए। उन्होंने संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि इन बहुउद्देशीय शिविरों का वृहद प्रचार-प्रसार करने के साथ ही स्थानीय लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाय।
जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा

