SP बागेश्वर के निर्देंशन में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ जारी।
रंगदारी मागने वाले अभियुक्तो पर बागेश्वर पुलिस का शिकंजा
05 लाख की रंगदारी मागने वाले अभियुक्त को कपकोट पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त पर था 05 हजार रुपये का ईनाम।
दिनांक 27/08/2025 को शिकायतकर्ता शेखर चन्द्र निवासी थाना कपकोट के द्वारा थाना कपकोट में पूरन भट्ट द्वारा शिकायत कर्ता के प्रधान के कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यो पर झुठे आरोप लगाकर जॉच करवाने के सम्बन्ध में 05 लाख की रंगदारी की माँग कर जान से मारने की धमकी देने के बाबत शिकायत पत्र दिया गया। शिकायत पत्र के आधार पर थाना कपकोट में पूरन भट्ट के विरुद्ध मुकदमा FIR N0 – 36/2025 धारा 308(2)/352/351(2) BNS पंजीकृत किया गया।
अभियोग की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया ।
उपरोक्त अभियोग से संबंधित फरार ईनामी अभियुक्त पूरन भट्ट पुत्र शंकर दत्त भट्ट नि0 ग्राम बैडा मझेडा थाना कपकोट जिला बागेश्वर हाल पता गुरूग्राम हरियाणा उम्र 40 वर्ष को थाना कपकोट पुलिस द्वारा दिनांक 22.12.2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
अभियुक्त का विवरण- अभियुक्त पूरन भट्ट पुत्र शंकर दत्त भट्ट नि0 ग्राम बैडा मझेडा थाना कपकोट जिला बागेश्वर हाल पता गुरूग्राम हरियाणा उम्र 40 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1-उ0नि0 संजय सिंह धौनी
2- हे0 कानि0 79 सीपी प्रकाश शर्मा
3- हे0कानि046 सीपी राजेन्द्र प्रसाद
