• Sat. Mar 21st, 2026

    SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने परेड का बारीकी से लिया जायजा

    गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर रैतिक परेड हेतु नैनीताल पुलिस ने फाइनल रिहर्सल कर तैयारी को दिया अंतिम रूप

     

    SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने परेड का बारीकी से लिया जायजा, कमियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,

     

     

     

          आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा *रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा।* इस हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा DSA ग्राउंड नैनीताल में पुलिस द्वारा फाइनल रिहर्सल कर तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।

     

          आज दिनांक 25.01.2026 को *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा परेड स्थल DSA मैदान नैनीताल में आयोजित परेड का बारीकी से जायजा लिया।

        

          इस अवसर पर उनके द्वारा परेड का बारीकी से निरीक्षण कर *परेड को भव्य तथा दिव्य बनाने तथा कमियों को दुरुस्त करने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।*

     

         इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल, एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन श्री हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना  ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

     

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *