• Sat. Mar 21st, 2026

    Uttarakhand सरकारी जमीन विवाद पर फायरिंग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई समेत दो गंभीर घायल

    ByD S Sijwali

    Jan 29, 2026
    NewsNews uttarakhand
    1. हरिद्वार न्यूज़– कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग की घटना हो गई, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई और प्रॉपर्टी डीलर सचिन चौहान तथा उनका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रशासनिक टीम जब सरकारी भूमि से जुड़े मामले की जांच कर रही थी, तभी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक रूप ले बैठा और गोली चलने की घटना हो गई। फायरिंग में सचिन चौहान को पेट में गोली लगी, जबकि उनके एक रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

     

     

     

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

     

    सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद बताया जा रहा है। फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

     

     

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

     

     

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *