• Sat. Mar 21st, 2026

    मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला को 7 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद

    कोतवाली द्वाराहाट व एसओजी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला को 07 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद

     

            दिनांक 29.01.2026 को कोतवाली द्वाराहाट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अर्जुन सिंह ने हेल्पलाइन नंबर डायल 112 द्वारा सूचना दी कि उनकी 23 वर्षीय मानसिक रुप से अस्वस्थ पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। 

     

        जिस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर संभावित स्थानों पर तलाश /सुरागरसी-पतारसी करते हुए मोहान चैक पोस्ट से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

    प्रभारी एसओजी श्री सुनील धानिक के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश में सहयोग किया गया।

        परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया।

     

    पुलिस टीम-

    1.उ0नि0 भगवान सिंह, कोतवाली द्वाराहाट

    2. हे0कानि0  चन्द्रप्रकाश, कोतवाली द्वाराहाट

    3. कानि0 रामेश्वर सिंह, कोतवाली द्वाराहाट

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *