• Wed. Mar 25th, 2026

    अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का आगाज़: नैनीताल बैंक के MD सुशील कुमार लाल ने खिलाड़ियों में भरा जोश

    ByD S Sijwali

    Feb 4, 2026

    अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का आगाज़: नैनीताल बैंक के MD सुशील कुमार लाल ने खिलाड़ियों में भरा जोश

     

    अल्मोड़ा। जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा द्वारा आयोजित और नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित ‘अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026’ का आज शानदार आगाज़ हो गया। खेल और शिक्षा जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस महाकुंभ का विधिवत उद्घाटन किया।

     

    नैनीताल बैंक का विशेष सहयोग और सामाजिक सरोकार

     

    इस पूरी प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण नैनीताल बैंक का सहयोग रहा। उद्घाटन समारोह में मौजूद नैनीताल बैंक के एमडी और सीईओ सुशील कुमार लाल ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बैंक हमेशा से खेलों और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देता आया है। उनके साथ बैंक की ओर से अधिकारी चंद्रशेखर तिवारी, मुख्य शाखा प्रबंधक प्रकाश पुजारी, लोअर माल रोड शाखा प्रबंधक दिगंबर कठैत, नवीन चुफाल और वंदना सुयाल भी आयोजन को भव्य बनाने के लिए उपस्थित रहे।

     

    शिक्षा और खेल जगत के दिग्गजों की मौजूदगी

     

    इस मौके पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे:

     

    मुख्य अतिथि: डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट (कुलपति, एसएसजे विवि) और सुशील कुमार लाल (MD, नैनीताल बैंक)। विशिष्ट अतिथि: डॉ. जगत सिंह बिष्ट (पूर्व कुलपति, सोबन सिंह जीना विवि), डॉ. डी.एस. बिष्ट (रजिस्ट्रार, सोबन सिंह जीना विवि)। खेल जगत: जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, राहुल प्रधान, बी.एस. मनकोटी (महासचिव, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ), और क्रिकेट कोच लियाकत अली खान।

     

    कोर्ट पर घमासान: पहले दिन के परिणाम

     

    मैच शुरू होते ही खिलाड़ियों ने अपने जबरदस्त खेल से सबका दिल जीत लिया:

     

    ओपन सीनियर: डी.के. जोशी व नवनीत की जोड़ी ने अरुण बंग्याल और प्रतीक मेहरा को 21-14, 21-7 के बड़े अंतर से हराया। सीनियर मुकाबला: सुरेश कर्नाटक और हरीश अधिकारी की जोड़ी ने रमेश बिष्ट और रमेश बोरा की जोड़ी को सीधे सेटों में शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

    टूर्नामेंट की सफलता में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट और उपसचिव संजय नज़्जौन की अहम भूमिका रही।

    मीडिया प्रबंधन डी.के. जोशी, अरविन्द जोशी, सोमिल अग्रवाल, के.के. खोलिया और चंद्रशेखर कांडपाल ने संभाला। वहीं तकनीकी टीम में उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, टूर्नामेंट रैफरी जीवन बोरा, हरीश अधिकारी, नवनीत कुमार और सौरभ रावत शामिल रहे। बड़ी संख्या में खिलाड़ी और उनके अभिभावक इस रोमांचक आयोजन के गवाह बने।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *