• Fri. Feb 13th, 2026

Almora नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

दन्या पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

मामला
दिनांक 12/02/2026 को दन्या थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त सुहेल द्वारा दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो/फोटो वायरल करने की धमकी और जान से मारने की धमकी दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना दन्या पर fir no – 07/2026 धारा 64(2)(M)/351(3)BNS व 5(1)/6 पोस्को अधिनियम बनाम सुहेल पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही-
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित सज्ञांन लेकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ अत्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त सुहेल पुत्र मोहम्मद युनुस निवासी ग्राम बुढ़ानपुर,भगतपुर मुरादाबाद को 12 घंटे के भीतर चापड़ बैंड के पास सड़क से जंगल की ओर से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम थाना दन्या-
1- उपनिरीक्षक कमित जोशी
2- हेड कानि0 प्रेम सिंह
3- हेड कानि0 पीयूष भट्ट
4- कानि0 जगत सिंह

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *