• Sat. Feb 14th, 2026

Uttarakhand 17 फरवरी से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

Weather मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 17 फरवरी से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि इससे पहले अगले चार दिन तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13 से 16 फरवरी तक पूरे उत्तराखंड में आसमान साफ रहेगा और मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान तापमान में भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 और 18 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों और शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर फिलहाल बना रहेगा।
मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर चारधाम मार्ग और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटकों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *