• Fri. Feb 20th, 2026

    टिहरी: भोजन माताओं की जनपद स्तरीय पाक – कला प्रतियोगिता का आयोजन

    टिहरी: भोजन माताओं की जनपद स्तरीय पाक – कला प्रतियोगिता का आयोजन

    दिनांक 19.02.2026 2026 को पी0 एम0 पोषण योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय पाक – कला प्रतियोगिता। दिनांक 19.02.2026 को प्रधानमंत्री पोषण एवं शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी में भोजन माताओं की जनपद स्तरीय पाक – कला प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी संस्थान नई टिहरी में आयोजित की गई। जिसमें जनपद के समस्त विकास खण्डों से चयनित 02-02 भोजन माताओं के द्वारा भाग लिया गया। प्रतियोगिता में भोजन माताओं के द्वारा पालक की काफली, गथवाणी, कड़ी,गहथ का पाता, चावल आदि व्यंजनों को भरोसा गया। प्रतियोगिता के निर्णायकों की भूमिका वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी श्रीमती शारदा शर्मा, होटल मैनेजमेंट संस्थान के शैक्षणिक प्रभारी एवं पोषण विशेषज्ञ श्री मुकेश बड़थ्वाल ,गृह विज्ञान की प्रवक्ता श्रीमती राणा एवं कक्षा 5 एवं कक्षा 8 के छात्रों के द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता का संचालन करते हुए। पी0 एम0 पोषण प्रभारी द्वारा पी0 एम0 पोषण की जानकारी प्रदान करते हुए कि भोजन माताएं इस योजना की महत्वपूर्ण कड़ी है जिनके द्वारा बच्चों को स्वछतापूर्वक स्वार्थवर्धन भोजन कराया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका नई टिहरी के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सभी भोजन माताएं अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा स्वच्छता से भोजन बनाएं। स्वछता पूर्वक परोसा गया भोजन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। जिला शिक्षा अधिकारी ( प्रारंभिक शिक्षा) श्रीमती पूनम चौहान द्वारा भोजन माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यान भोजन में स्थानी भोज्य पदार्थों को भी सम्मिलित किया जाए। पहाड़ी भोज्य पदार्थों में अनेकों पोषक तत्व होते हैं जो रुचिकर होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। संस्थान की शैक्षिक प्रभारी एवं पोषण विशेषज्ञ श्री बड़थ्वाल द्वारा भोज्य पदार्थों में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन आदि की जानकारी देते हुए कहा कि जब तक शरीर को सभी आवश्यक तत्व प्राप्त नहीं होते हैं। तब तक शरीर का समुचित विकास संभव नहीं है। प्रतियोगिता की सफल संपादन में राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान नई टिहरी पी0 एम0 पोषण एवं समग्र शिक्षा के समस्त कार्मिकों के द्वारा सहयोग किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विकासखंड- देवप्रयाग, द्वितीय स्थान विकासखंड- थौलधार एवं तृतीय स्थान विकासखंड- चंबा के द्वारा प्राप्त किया गया। जिन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा अन्य प्रतियोगिताओं को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये। जैसे कि –

    प्रथम पुरस्कार-3,000.

    द्वितीय पुरस्कार-2,000.

     तृतीय पुरस्कार-1,000.

    किस प्रकार से प्रदान किए गए।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *