• Thu. Mar 26th, 2026

    Almora स्कूल मार्ग पर टू-व्हीलर प्रतिबंध की मांग, बच्चों की सुरक्षा को मेयर का बड़ा फैसला,गेट लगाने के दिए निर्देश

    Screenshot

    स्कूल मार्ग पर टू-व्हीलर प्रतिबंध की मांग, बच्चों की सुरक्षा को मेयर का बड़ा फैसला,गेट लगाने के दिए निर्देश

     

     

    नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा से आज नन्दादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन बिष्ट, चीनाखान पार्षद संजय जोशी एवं त्रिपुरासुंदरी पार्षद श्याम पांडे के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं का एक शिष्टमंडल मिला। शिष्टमंडल ने बावनसीढ़ी से शिशु मंदिर तक दोपहिया वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई।शिष्टमंडल ने मेयर को अवगत कराया कि गोपालधारा मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे विभिन्न स्कूलों में पढ़ने के लिए गुजरते हैं। मार्ग के संकरे होने के कारण यहां दोपहिया वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है, जिससे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए मेयर अजय वर्मा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने गोपालधारा मार्ग पर गेट लगाने के निर्देश दिए, साथ ही प्रातः से सायं तक इस मार्ग पर दोपहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के भी आदेश अधीनस्थों को दिए।स्थानीय लोगों ने मेयर के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। लंबे समय से उठ रही इस मांग पर कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में संतोष का माहौल है। मेयर अजय वर्मा से मिलकर ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद अर्जुन बिष्ट पार्षद अमित साह मोनू अभिषेक जोशी, पार्षद श्याम पांडे, पार्षद पार्षद संजय जोशी, रेडक्रॉस प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, योगेश भट्ट, मनोज कुमार, रिपु वेदी, रमेश चंद्र,विमला तिवारी, विमला पंत,मीनाक्षी तिवारी, बीनू बेदी, सुनीता बोहरा,मोनिका जुनेजा, नीलम जुनेजा सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रही।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *