• Sun. May 24th, 2026

अल्मोड़ा में ‘वारि विमर्श- जल पर चर्चा’ के चतुर्थ संस्करण का आयोजन 1 अप्रैल को, जलवायु परिवर्तन और वनाग्नि पर होगा मंथन

Almora newsAlmora news

अल्मोड़ा में ‘वारि विमर्श- जल पर चर्चा’ के चतुर्थ संस्करण का आयोजन 1 अप्रैल को, जलवायु परिवर्तन और वनाग्नि पर होगा मंथन

पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की दिशा में कार्य कर रही संस्था ‘ग्रीन हिल्स ट्रस्ट’, अल्मोड़ा द्वारा आगामी 1 अप्रैल 2026 (औंण दिवस) को ‘वारि विमर्श- जल पर चर्चा’ के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिखर होटल सभागार, अल्मोड़ा में प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस वर्ष की चर्चा का मुख्य विषय *”जल, वनाग्नि एवं जलवायु परिवर्तन में महत्वपूर्ण अंतर्संबंध”* रखा गया है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा के *जिलाधिकारी, श्री अंशुल सिंह* उपस्थित रहेंगे। साथ ही, विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर-निगम अल्मोड़ा के महापौर श्री अजय वर्मा और अल्मोड़ा के पूर्व विधायक श्री कैलाश शर्मा शिरकत करेंगे।

इस महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से प्रकाश डालने के लिए ‘ *स्याही देवी विकास मंच/जंगल के दोस्त’ के संस्थापक एवं संयोजक श्री गजेंद्र पाठक* मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे|

ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की सचिव डॉ. वसुधा पंत ने शहर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं और मीडिया कर्मियों से इस महत्वपूर्ण चर्चा में सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने अपील की है कि जल और जंगल को बचाने की इस मुहिम में शामिल होकर अपने बहुमूल्य विचार साझा करें।

 

द्वारा 

डॉ. वसुधा पंत

सचिव, ग्रीन हिल्स ट्रस्ट, अल्मोड़ा

मोबाइल नं० – 9456722422

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *