• Wed. Apr 1st, 2026

    कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार

    Byswati tewari

    Apr 1, 2026

    एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में कालाढुंगी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

     

    कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश (हत्या का प्रयास) करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार

     

    अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद

     

     

    डॉ० मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल* के कुशल निर्देशन में कोतवाली कालाढूंगी पुलिस ने चकलुवा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कार सवार युवक पर ट्रैक्टर से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

     

    घटना का विवरण-

     

    दिनांक 31.03.2026 की रात्रि करीब 09:30 बजे, वादी हिमांशु देऊपा (निवासी लच्छमपुर, चकलुवा) अपनी नई कार से पहाड़ी ढाबा, चकलुवा में खाना खाने आए थे। इसी दौरान प्रवीण सिंह देऊपा (निवासी प्रतापपुर) ने जान से मारने की नियत से अपने ट्रैक्टर से हिमांशु की कार पर बार-बार टक्कर मारी। इस हमले में कार में सवार हिमांशु देऊपा एवं उसके साथी को चोटें आईं। अभियुक्त मौके पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।

     

    पुलिस कार्रवाई-

     

    वादी की तहरीर के आधार पर *कोतवाली कालाढूंगी में FIR No-29/2026 U/S 109/352/351(2)/324(2) BNS* के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

     

    घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा डॉ० जगदीश चंद्र एसपी क्राइम एवं श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी को आरोपी की गिरफ्तारी तथा अभियोग के अनावरण के सख्त दिशा निर्देश दिए गए।

     

    जिस आदेश के क्रम में जिले की फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु तत्काल भेजा गया तथा सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी गई।

     

    गिरफ्तारी और बरामदगीः-

     

    आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को सीसीटीवी सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रवीण सिंह देऊपा को नैनीताल मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।

     

    बरामदगीः घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) बरामद हुआ। अवैध असलहा रखने के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध पृथक से शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

     

    आपराधिक इतिहास

    ▫️FIR No- 01/15, U/S 60 Excise Act, थाना–कालाढूंगी।

     

    विवाद का कारण-

     

    पुलिस पूछताछ और परिजनों के बयानों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पूर्व में खनन सामग्री (सस्ता/महंगा डालने) को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके परिणामस्वरूप इस घटना को अंजाम दिया गया।

     

    पुलिस टीमः-

     

    1. वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज जोशी (कालाढूंगी)

    2. SI राजेश जोशी प्रभारी SOG

    3. SI राजवीर नेगी प्रभारी चौकी बैलपड़ाव

    4. SI पूजा रानी (कालाढुंगी)

    5. ASI कैलाश चंद्र भट्ट (कालाढूंगी)

    6. Con. अमनदीप (कालाढूंगी)

    7. Con. किशन गोस्वामी (कालाढूंगी)

    8. Con. अखिलेश तिवारी (कालाढूंगी)

    9. Con. अरविंद बिष्ट (SOG)

     

    👉*एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेशः-

     

    *’जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। सरेआम जानलेवा हमला करने और अवैध असलहे रखने वालों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। खनन या किसी भी व्यापारिक विवाद को आपसी रंजिश बनाकर अपराध करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आम जनमानस की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *