• Fri. May 29th, 2026

पेट्रोल जलाओ,भीड़ दिखाओ,वैश्विक संकट के दौर में कांग्रेस की जनसभा पर भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक का तीखा हमला

पेट्रोल जलाओ,भीड़ दिखाओ,वैश्विक संकट के दौर में कांग्रेस की जनसभा पर भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक का तीखा हमल

अल्मोड़ा-पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों,वैश्विक तेल संकट और ऊर्जा बचाने की अपीलों के बीच अल्मोड़ा में आगामी 4 जून को प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा अब राजनीतिक कटाक्ष और आरोप-प्रत्यारोप का केंद्र बनती जा रही है। भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश और दुनिया जब पेट्रोल-डीजल बचाने की बात कर रहे हैं,तब कांग्रेस केवल भीड़ दिखाने के लिए सैकड़ों गाड़ियों में लोगों को ढोने की तैयारी कर रही है।यह बुद्धिहीनता की पराकाष्ठा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल राजनीतिक प्रदर्शन और शक्ति प्रदर्शन में जुटी हुई है।बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आम जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है।जनता जहां महंगे पेट्रोल-डीजल के कारण रोजमर्रा का जीवन चलाने में संघर्ष कर रही है,वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केवल मंच भरने और कैमरों के सामने भीड़ दिखाने की चिंता है।भाजपा नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का पूरा कार्यक्रम अब जनता जोड़ो नहीं बल्कि गाड़ियां जोड़ो अभियान बन गया है।गांव-गांव से लोगों को जबरन गाड़ियों में भरकर अल्मोड़ा लाने की तैयारी हो रही है।आखिर इसका खर्च कौन देगा?जनता या कांग्रेस के वे नेता जो मंच पर महंगाई पर भाषण देंगे?उन्होंने कहा कि एक ओर दुनिया ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण बचाने और ईंधन की खपत कम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है,दूसरी ओर कांग्रेस केवल राजनीतिक भीड़ जुटाने के लिए हजारों लीटर पेट्रोल-डीजल फूंकने जा रही है। कांग्रेस को पर्यावरण की चिंता नहीं,केवल फोटो और प्रचार की चिंता है।भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस की रणनीति को दोहरा चरित्र बताया।बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राजनीति करती रही है,लेकिन अब उसी कांग्रेस की जनसभा में सैकड़ों वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस सच में महंगाई को लेकर गंभीर है तो फिर इतनी बड़ी संख्या में वाहनों का उपयोग क्यों किया जा रहा है?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के भाषणों में गरीब जनता दिखाई देती है,लेकिन उनके आयोजनों में केवल राजनीतिक दिखावा नजर आता है।जिन लोगों को जनसभा में लाया जाएगा,उनमें से अधिकांश को यह भी नहीं पता होगा कि सभा किस मुद्दे पर हो रही है।भीड़ जुटाने के लिए केवल वाहनों और दबाव की राजनीति की जा रही है।भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के स्थानीय नेता कार्यकर्ताओं पर भीड़ लाने का दबाव बना रहे हैं।हर ब्लॉक और गांव से संख्या तय की जा रही है।लोगों को फोन कर-करके बुलाया जा रहा है ताकि कैमरे में भीड़ दिख सके और यह प्रचार किया जा सके कि कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की सभा अब विचारों की नहीं बल्कि डीजल की ताकत पर चलने वाली सभा बनती जा रही है।कांग्रेस को जनता की भावनाओं से ज्यादा वाहनों की लाइनें प्रिय हैं।भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस अक्सर पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण पर बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन अल्मोड़ा की जनसभा में वही कांग्रेस सैकड़ों वाहनों के जरिए प्रदूषण फैलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों की शांत वादियों में राजनीतिक भीड़ के नाम पर धुआं और शोर फैलाना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि पहाड़ों में सड़कें पहले ही सीमित हैं,ट्रैफिक की समस्या अलग है।ऐसे में केवल राजनीतिक प्रदर्शन के लिए भारी संख्या में वाहनों को लाना जनता के लिए परेशानी का कारण बनेगा।भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि जनसभा में आने वाले लोगों के लिए ईंधन,वाहन और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च कौन उठा रहा है।क्या यह सब केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा है?उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है।एक तरफ महंगाई का रोना,दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल की खुली बर्बादी। यही कांग्रेस का असली चेहरा है।अंत में बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भाजपा विकास,जनहित और राष्ट्रहित की राजनीति करती है,जबकि कांग्रेस केवल भीड़ और प्रचार की राजनीति में विश्वास रखती है।जनता अब नारे नहीं काम देख रही है।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed