• Fri. May 29th, 2026

अल्मोड़ा जिला अस्पताल, हवालबाग पीएचसी एवं दौलघाट पीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी

ByD S Sijwali

May 29, 2026

*अल्मोड़ा जिला अस्पताल, हवालबाग पीएचसी एवं दौलघाट पीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी*

 

अल्मोड़ा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन तिवारी एवं डॉ. नीरज की देखरेख में अल्मोड़ा जिला अस्पताल, हवालबाग पीएचसी तथा दौलाघट ब्लॉक में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत बीरशेबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अल्मोड़ा की कुल 25 पात्र छात्राओं का हवालबाग पीएचसी केंद्रों में टीकाकरण किया गया तथा उन्हें टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

 

टीकाकरण के दौरान छात्राओं एवं अभिभावकों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर), एचपीवी वैक्सीन तथा इस टीके से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी एवं सुरक्षित है।

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सभी ब्लॉकों में एचपीवी टीकाकरण अभियान निरंतर चल रहा है। अन्य ब्लॉकों में माता-पिता एवं पात्र छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के चलते अधिकतम छात्राओं का टीकाकरण किया जा चुका है। हालांकि हवालबाग ब्लॉक में अभी भी कई पात्र छात्राएं टीकाकरण से वंचित हैं।

 

पिछले दो महीनों में एचपीवी टीकाकरण के लिए पात्र 3009 छात्राओं में से 1773 छात्राओं को टीका लगाया जा चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि टीका पूर्णतः सुरक्षित है तथा इसका कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आया है।

 

डॉ. रंजन तिवारी ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे आगे आकर अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके।

 

एचपीवी वैक्सीन से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा प्रश्न के लिए संपर्क करें:

 

डॉ. नीरज

मोबाइल: 9410711350

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed