- हर काम देश के नाम भारतीय वायुसेना ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को मंगोलिया पहुंचाया
रविवार, 31 मई 2026
भारतीय वायु सेना के IL-76 सामरिक विमान गजराज ने 30 मई 2026 को भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को दिल्ली से मंगोलिया पहुंचाया। विमान ने रात भर की उड़ान भरी और भारतीय समयानुसार 11:25 बजे मंगोलिया में उतरा।
यह मिशन भारतीय वायु सेना द्वारा मित्र देशों के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के भारत के प्रयासों के समर्थन में किया गया था।
यह विमान वायु सेना की राष्ट्रीय उद्देश्यों का समर्थन करने और भारत की वैश्विक सांस्कृतिक पहुंच पहलों में योगदान देने की क्षमता को दर्शाता है।

