• Thu. Feb 12th, 2026

अल्मोड़ा: कुंजवाल के नेतृत्व में जागेश्वर विधानसभा में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, जनता का मिल रहा अपार समर्थन, सैकड़ों लोगों ने यात्रा में किया प्रतिभाग

जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा में कांग्रेस की हाथ से हाथो यात्रा के दौरान आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने धौलादेवी ब्लॉक की ध्याड़ी न्याय पंचायत जोड़ में ध्याड़ी बाजार से ग्राम आनुली तक पैदल यात्रा की। यात्रा में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभा दिखाई। ग्राम आनुली में चौपाल रावत के पेट में चौपाल जमा कुंजवाल ने जनता को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की। श्री कुंजवाल ने कहा कि वर्तमान में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि आम जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं हो रहा है।

युवा लगातार अवसाद की ओर जा रहा
उत्तराखण्ड में बेरोजगारी की दर इतनी बढ़ चुकी है कि युवा लगातार अवसाद की ओर जा रहा है।महंगाई से आम जनता का जीवन यापन करना भी मुश्किल हो रहा है।इसके बाद यात्रा प्रभारी पूरन बिष्ट,प्रशांत भैसोड़ा व दीवान सिंह भैंसोड़ा ने भी सभा को सम्बोधित किया।इस दौरान सर्व सम्मति से जगदीश भैसोड़ा को न्याय पंचायत ध्याड़ी का अध्यक्ष चुना गया।इसके पश्चात् कुंजवाल ध्याड़ी में पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष धन सिंह मेहता की कुशल क्षेम पूछने गये।तत्पश्चात् कुंजवाल पूर्व अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष प्रकाश भारती के आवास पर पहुंचे तथा उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। कार्यक्रम एवं पदयात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,प्रशान्त भैंसोड़ा,अंकुर काण्डपाल,दीवान सिंह भैंसोड़ा,पूरन सिंह बिष्ट, आनन्द प्रसाद,जगदीश भैंसोड़ा,हरीश रावत,उम्मेद सिंह,प्रकाश भैंसोड़ा,जीवन राम,लीलाधर पन्त,मदन सिंह भैंसोड़ा,शेर सिंह भैंसोड़ा,हरीश चन्द्र जोशी, परमेश्वर सिंगवाल,नारायण राम,भूपाल प्रसाद,दलीप सिंह,नयन सिंह,रोशन कुमार,किशन सिंह,मदन सिंह,प्रहलाद सिंह,भरत कुमार, पुष्कर सिंह,प्रेम कुमार,प्रकाश,गोपाल सिंह, जगदीश राम, जगदीश चन्द्र पाण्डे,रमेश राम, प्रेमसिंह, ललित राम, कुन्दन सिंह, चन्द्र शेखर,गोपाल सिंह,पानसिंह बिष्ट,सोबन सिंह, राजेन्द्र सिंह,विमल सिंह,लीलाधर पन्त, ललित बिष्ट,चन्दन गैड़ा,नन्दन सिंह,प्रताप सिंह,सतीश पन्त, ललित मोहन गैड़ा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *