• Mon. May 25th, 2026

महाराष्ट्र से भटक कर आये मानसिक रुप से कमजोर युवक को सोमेश्वर पुलिस ने अपने संरक्षण में रख परिजनों का लगाया पता

   7 फरवरी को थाना सोमेश्वर पुलिस को पातली बगड़ कोसी क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दिया जिससे पूछताछ की गई तो अपना नाम उमेश चौधरी पुत्र चुन्नीलाल चौधरी निवासी हडपसर  थाना मुंडवा, पुणे महाराष्ट्र बताते हुए घर से नाराज होकर अल्मोड़ा आना बताया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी द्वारा उसके परिजनों की जानकारी कर उनसे संपर्क किया गया जिनके द्वारा बताया गया की युवक मानसिक रूप से कमजोर है, जिसे लेने वह सोमेश्वर उत्तराखंड आ रहे है। युवक को सुरक्षा की दृष्टि से थाने पर ठहराकर उसके खानपान की व्यवस्था की गयी।

  कल 9 फ़रवरी को युवक के चाचा श्री जीवाराम चौधरी के पुणे महाराष्ट्र से सोमेश्वर पहुंचने पर युवक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

युवक के चाचा ने बताया कि भतीजे उमेश के अचानक घर से चले जाने पर सभी परिजन काफी परेशान थे। सोमेश्वर में मिलने की सूचना प्राप्त होने पर हमने राहत की सांस ली। उनके द्वारा थाना सोमेश्वर पुलिस उत्तराखंड की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *