प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा कल रविवार 12 फ़रवरी 2023 को पटवारी/लेखपाल परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती थी उक्त यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो निम्नवत है।
1- दिनांक- 12.02.2023 रविवार को राजस्व विभाग के अन्तर्गत पटवारी/लेखपाल भर्ती की परीक्षा तिथि प्रस्तावित है, उक्त के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर के माल रोड में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध रखने हेतु वन वे यातायात व्यवस्था प्रातः समय-08.00 बजे से 15.00 बजे तक लागू रहेगी।
समस्त जनमानस से अनुरोध है कि दिनांक- 12.02.2023 रविवार को नगर अल्मोड़ा में समय 15.00 बजे तक लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करेंगे।
