• Mon. Dec 1st, 2025

    अब महिलाओं को निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन हुई ठीक

    भगीरथ प्रयास के बाद जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक हो गई है। अब यहां पर हर रोज गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किये जायेंगे। जिसकी बुधवार से विधिवत शुरुआत भी हो गयी है। इससे पहले महिला अस्पताल में सप्ताह में सिर्फ बुधवार को ही अल्ट्रासाउंड होते थे। इससे दूरदराज क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को बेरंग वापस लौटना पड़ता था। लेकिन अब महिला अस्पताल में रोज गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होंगे।

    निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी

    इससे महिलाओं को अब निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और सस्ते दरों में सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला अस्पताल में तैनात दो रेडियोलॉजिस्ट में से एक डॉक्टर को महिला अस्पताल अटैच कर दिया गया है।

    सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे का प्रयास हुआ सफल


    इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे व्यक्तिगत रूप से काफी समय से प्रयासरत थे। जिसके बाद अब जाकर यह प्रयास सफल हुआ है। साथ ही देहरादून स्थित उच्चाधिकारियों के संपर्क में लगातार बने हुए थे। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *