अल्मोड़ा में आये दिन तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला रानीखेत का हैं जहा बुधवार को गुलदार झलोड़ी गांव में बाइक सवार पर झपट पड़ा और पांव में नाखून मार कर घायल कर दिया।
तेंदुए का हमला-
हमले के तुरंत बाद घायल युवा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया। उसका इलाज चल जारी है। ग्रामीणों में तेंदुए के आतंक को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बताया कि इसी मार्ग से होकर स्कूल के बच्चे भी जा रहे थे। यदि तेंदुआ बाइक सवार पर नहीं झपटता तो बच्चों की जान पर बन आती। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।
अल्मोडा ब्यूरो।
