आज 23 मार्च को 3rd कुमाऊं मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह मिनी मैराथन शहीद दिवस के उपलक्ष पर कराई गई। एक और मुख्य उद्देश्य खेल भावनाओं को बढ़ावा देना वह युवाओं को नशा मुक्त करने हेतु नगर के युवाओं द्वारा की गई पहल है। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की मूर्ति पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। फिर सभी अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन का आगाज किया गया इस मिनी मैराथन में लोगों ने प्रतिभाग किया। जिसमें
–
प्रथम स्थान-गौरव अधिकारी(द्वाराहाट)
द्वितीय स्थान-दिनेश चंद्र(भिकियासैंण)
तृतीय स्थान -सागर बिष्ट (अल्मोड़ा)
रहे।
इस अवसर पर इस कार्यक्रम में अतिथि शुशील शाह,दिनेश किरौला,राजेन्द्र चंद्र जोशी, रिटायर्ड कैप्टन श्याम सिंह बिष्ट, हरीश कनवाल,कमल साह,कृष्ण कुमार,हीरा कनवाल,राजेन्द्र पाल,रीता बिष्ट,वैभव पांडेय,राहुल अधिकारी,उज्जवल जोशी,मोहित बिष्ट, निशांत पांडेय,सरकार,दिनेश बिष्ट, राजकुमार, रजत, प्रवीण, गणेश, कुलदीप, सूरज, नवल कनवाल,हर्षित दुर्पगाल,युवहम बोहरा,वरुण कपकोटी आदि रहे।
उल्लेखनीय है कि 23 मार्च का दिन भारत के स्वतंत्रता इतिहास में बेहद खास महत्व रखता है। 1931 में आज ही के दिन महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गयी थी।

