• Sun. Mar 15th, 2026

    अल्मोड़ा: किराना की दुकान में शराब बेचने पर एक गिरफ्तार

    अल्मोड़ा पुलिस के चौकी भिकियासैंण ने किराना की दुकान में शराब बेचने वाले / पिलाने पर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया
     
    भतरौजखान पुलिस के चौकी भिकियासैंण द्वारा गुरुवार 13 अप्रैल को  चेकिंग के दौरान ग्राम बासोट में अभियुक्त महेश काण्डपाल को अपनी किराना की दुकान में शराब पिलाने, बेचने व दुकान से 4 बोतल, 4 पव्वे व 7 केन बीयर बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
    गिरफ्तार अभियुक्त  महेश कांडपाल पुत्र मनदेववासी बासोट, थाना भतरौजखान, जिला अल्मोड़ा का निवासी हैं।
    पुलिस टीम में उ0नि0 मदन मोहन जोशी,  कानि0 सुनिश्चित कोरंगा, कानि0 हरीश पांडे, चौकी भिकियासैन शामिल रहें।

    ये भी देखिये

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *