• Fri. Mar 6th, 2026
    paysafecard casinoer online casinos zimpler casinos online deposito paypal dkk online casinoer polskie kasyna online kasyno polska online casino mit visa einzahlen neteller casino deposit casino paypal dobre kasyna internetowe nowe casino online polskie kasyno online opinie mobile online casino bonus ohne einzahlung online magyar kaszinó online casinos neteller casinos that accept ecopayz amazon pay casino seriöse online casinos echtgeld best casino online in canada amazon pay casino best casino app casino neosurf új magyar online casino casinos online com transferencia bancaria kasyna online casino zimpler bezahlen kaszinó gyors kifizetéseket mifinity casino neosurf casinos canada casino online top melhores casinos portugal casinos online com transferencia bancaria ezeewallet casino polskie kasyno online 2025 casino online paypal mastercard casino online visa card casino mobil casino kasyno bez kyc kasyna internetowe opinie bedste bankoverførsel casino best casino that accepts muchbetter casino online com skrill binance online casino casino einzahlung mit visa casino paysafe uj online casino bitcoin online casino fast payout online casino online casino ohne österreichische lizenz betrugstest pay with phone bill casino best casino sites

    उधार न देने पर वृद्ध महिला को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा

    उत्तराखंड। प्रेमनगर क्षेत्र में वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का देहरादून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त पंकज शर्मा को किया गिरफ्तार। मृतका के पैसे उधार देने से मना करने पर अभियुक्त ने की थी मृतका की हत्या। हत्या में इस्तमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किये।

    घटना विस्तार से
    बीते 12 अप्रैल 2023 को समय करीब 18.55 बजे थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि विंग नं0 01 क्षेत्र में एक महिला अपने घर में मृत अवस्था में पडी है, उक्त सूचना से उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एक महिला जिसका नाम मंजीत कौर पत्नी दलजीत सिंह निवासी विंग न01 बैरक न011/10 प्रेमनगर अपने कमरे में फर्श पर मृत अवस्था में पडी थी ।
    मृतका के शव का निरीक्षण करने पर किसी धारदार हथियार से मृतका का गला रेतकर उसकी हत्या किया जाना प्रकाश में आया। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही:-

    घटना के अनावरण तथा उसमें सलिंप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया ।
    अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक महिला की उम्र 77 वर्ष थी तथा वह थ्त्प् से 2006 में सेवानिवृत्त हुयी थी। महिला तलाकशुदा थी ,जिसका तलाक 1977 में हुआ था तथा महिला की दो पुत्रियां जिनका नाम 1- जसविंदर कौर व इन्द्रप्रीत कौर जो दिल्ली व फरीदाबाद में निवासरत हैं और वहीं पर अपना व्यव़साय करते हैं । मृतक महिला के कमरे से प्राप्त दस्तावेजों से मृतक महिला का बैंक/ निजी व्यक्तियों से ब्याज पर पैसे देने का व्यवसाय प्रकाश में आया है तथा महिला के बैंको में प्रचलित खातों में लाखों रुपयों की धनराशि का आहरण वितरण भी होना पाया गया । इन सभी बिन्दुओं को चिन्हित कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।

    पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही:-
    1-घटनास्थल से आने जाने वाले समस्त रास्तों के लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज संकलित कर उनका विश्लेषण किया गया ।
    2- प्रेमनगर में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की सतर्क निगरानी हेतु पुलिस टीम गठित कर सुरागरसी /पतारसी के माध्यम से संदिग्धों से पूछताछ की गयी ।
    3-मृतक महिला के परिचित/ परिजनों से मृतका के व्यसाय, आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लाभप्रद सूचनाय़ें एकत्रित की गयी ।
    4- विवेचना में आये साक्ष्यों के आधार पर अनावरण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध / पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम बनाकर दिल्ली ,उ0प्र0 तथा उत्तराखण्ड के अन्य जनपदों में भी भेजी गयी । जिससे कई लाभप्रद सूचनाएं प्राप्त हुयी ।
    5- महिला के सभी खातों की बैंक डिटेल प्राप्त कर सभी खातों का विश्लेषण किया गया ।
    परिणाम स्वरुप 17 अप्रैल 2023 को घटना के अनावरण हेतु प्रयासरत टीम को सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन से एक संदिग्ध व्यक्ति मृतका के घर की ओर जाता हुआ दिखाई दिया, जिस पर प्रभावी सुरागरसी-पतारसी कर उक्त संदिग्ध व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी तथा 17 अप्रैल 2023 को घटना में संलिप्त अभि0 पंकज शर्मा उर्फ बंटी पुत्र स्व0 रमेश चन्द्र शर्मा निवासी 49 ए जनरल विंग प्रेमनगर को दशहरा ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने गये रक्त रंजित वस्त्र प्रयोग में लाया गया पानी का गिलास तथा कमरे का रक्त रंजित पर्दा बरामद किया गया।
    अपराध का तरीका एवं कारण
    गिरफ्तार पंकज शर्मा उपरोक्त ने बताया गया कि उसने वर्ष 2010 में मोहल्ले में ही परचून की दुकान खोली थी जो कि कुछ खास नहीं चलती थी तथा कोरोना काल में दुकान पूर्ण रूप से बंद हो गयी थी तथा आय का साधन खत्म हो गया था । मेरे पास अपने पुत्र की स्कूल की फीस जमा करने के पैसे भी नहीं थे, मुझे पैसों की सख्त जरूरत थी, जिस कारण मैने 2022 में बन्धन बैंक से 80000 रू0 का लोन लिया, जिसमें मेरे पडोस मे रहने वाली महिला सीमा लाम्बा द्वारा मेरी मदद करते हुए 10000 रू0 चुकाये थे। सीमा मेरी लोन पार्टनर भी थी, हम दोनो के द्वारा बन्धन बैंक के अलावा यूनियन बैंक से भी लोन उठाया गया था, इसके अतिरिक्त अन्य जगहों से लिये गये कर्ज की किस्तें भी मेरे द्वारा चुकाई जा रही थी। मेरे द्वारा कुछ पैसा सीमा से भी उधार लिया गया था। सीमा को वृंदावन जाना था, इसलिये वह लगातार मुझसे अपना पैसा वापस मांग रही थी। जिस पर मैं घटना के दिन सुबह लगभग 09ः30 बजे मंजीत कौर के पास पैसा उधार मांगने गया पर उसने मुझे पैसा उधार देने से साफ इंकार कर दिया। उसके पश्चात टेंशन में मैने दोपहर मे शराब पी तथा शाम को करीब 06ः30 से 07ः00 बजे के बीच दोबारा मंजीत कौर के घर पैसा मांगने गया। उस समय मंजीत कौर अपने घर में सब्जी काट रही थी, मेरे द्वारा पुन: पैसा मांगने पर उन्होने पैसा देने से इंकार कर दिया जिस पर मैने टेबल पर पडे सब्जी काटने वाले चाकू से उनके गले पर वार कर दिया, जिससे वह मुहं के बल नीचे गिर गयी और उसकी मृत्यू हो गयी। जिसे देख के मुझे पसीना आने लगा मैने मंजीत कौर की रसोई में जाकर कांच के गिलास में पानी पिया और उनके घर से चुपचाप निकल कर अपने घर आ गया । अपने घर पर मैने घटना के समय पहने महरुम कलर की टी-शर्ट, ग्रे कलर की पेंट जींस को छत पर जाने वाली सीढीयों के नीचे छुपा दिया व चुपचाप सामान्य तरीके से रहने लगा।

    गिरफ्तार अभियुक्तपंकज शर्मा उर्फ बंटी पुत्र स्व0 रमेश चन्द्र शर्मा निवासी 49 ए जनरल विंग प्रेमनगर

    बरामद हुआ
    घटना में प्रयुक्त चाकु , घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने कपडे,कांच का गिलास, मृतका के घर का खून लगा पर्दा

    घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹15000/- के पुरस्कार तथा पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा ₹30000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *