• Mon. Mar 30th, 2026

    PM नरेंद्र मोदी के आज जन्मदिन पर केंद्रीय रेल मंत्री रेलवे स्टेशन पर झाडू लगाया और स्वच्छता का संदेश दिया।

    Latest news webfastnews

    Delhi – केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाडू लगाया और स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर तमाम नेता पीएम को जन्मदिन की बधाई दे रहे है। इस बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनोखे तरीके से मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाडू लगाया और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ स्वच्छता ही सेवा।’ आज से इन विभागों में होगी स्वच्छता अभियान की शुरूआत । केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज से भारतीय रेलवे, पोस्ट, टेलीकॉम, आईटी और देश के कई विभागों में स्वच्छता का एक महाभियान शुरू हुआ है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है, स्वच्छता सेवा का एक बहुत बड़ा पर्याय है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *