उत्तराखंड सरकार ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा-2023 के सुचारू संचालन और तीर्थयात्रियों को होने वाली कठिनाइयों के समाधान के लिए तीन आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
केदारनाथ में बीवीआरसी पुरुषोत्तम, बदरीनाथ और हेमकुंड में रंजीत सिन्हा और गंगोत्री यमुनोत्री के लिए डॉ एसएन पांडेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नियुक्त किये गए तीनों अधिकारी इन धामों में होने वाली हर एक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही ये अधिकारी, पुलिस, जिला प्रशासन से तालमेल बनाते हुए काम करेंगे।ये तीनों ही अधिकारी चारधाम यात्रा में जिला प्रशासन और राज्य सरकार के बीच ब्रिज का काम करेंगे। इससे कार्यों के क्रियान्वयन में आसानी होगी।
