अब हल्द्वानी से अल्मोड़ा रेफर मरीज, हुआ सफल ऑपरेशन
उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों से अक्सर मैदानी इलाकों को मरीज रेफर किए जाते हैं। लेकिन इस बार उल्टा मामला सामने आ रहा है हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल की एक स्तन कैंसर से पीड़ित मरीज का इलाज अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में किया गया है।
यह दावा अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज (एएमसी) के संर्जन ने डॉ. एएसएन राव ने किया है। उनका कहना है कि उनकी टीम ने हल्द्वानी – के सुशीला तिवारी अस्पताल से रेफर होकर यहां पहुंची स्तन कैंसर से जूझ रही महिला का ऑपरेशन किया है।ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. एएसएन राव के साथ डॉ. निशांत, डॉ. करनवीर भी शामिल रहे।
डा. राव ने कहा कि कैंसर से जूझ रही महिला हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर यहां पहुंची। उसका यहां सफल इलाज हुआ। डॉ. एएसएन राव ने कहा कि हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से कई मरीज रेफर होकर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसटीएच में मरीजों का खांसा दबाव है। बवासीर सहित अन्य रोग से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रहा है।
