• Fri. Mar 6th, 2026
    News update

    असम से भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान अचानक रडार से गायब हो गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। Indian Air Force (IAF) का Sukhoi Su-30MKI गुरुवार शाम उड़ान के दौरान अचानक रडार से लापता हो गया।

     

     

     

    अधिकारियों के अनुसार फाइटर जेट से ग्राउंड कंट्रोल का संपर्क टूटने के बाद तुरंत अलर्ट जारी कर दिया गया और खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह घटना Karbi Anglong जिले के आस-पास की बताई जा रही है, जहां शाम करीब 7 बजे विमान उड़ान के दौरान रडार से गायब हो गया।कुछ स्थानीय लोगों ने इलाके में तेज धमाका सुनने की भी बात कही है, जिसके बाद विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक क्रैश की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि विमान की सटीक लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

     

     

     

    सूत्रों के अनुसार यह फाइटर जेट नियमित मिशन या ट्रेनिंग उड़ान पर था। इसी दौरान अचानक उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। रडार से संपर्क खत्म होते ही वायु सेना ने तत्काल जांच और खोज के लिए टीमों को असम भेज दिया।वायु सेना के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल विमान और उसमें सवार पायलटों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, मामले में आगे की अपडेट दी जाएगी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *