• Thu. Feb 12th, 2026

परिवार वालों ने क्या डाँटा बिन बताए चली गई घर से, पुलिस मनाकर वापस लाई

परिजनों की डांट से नाराज हुई बालिका की 24 घंटों में ही ढूंढ खोज कर हल्द्वानी पुलिस मना कर घर ले आई

            

जानकारी अनुसार हल्द्वानी शहर के राजपुरा क्षेत्र अंतर्गत कल दिनांक 14 मार्च 2023 की दोपहर एक बालिका परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से बिना बताए कही चली गई है।


काफी ढूंढ खोज के बाद जब बालिका का पता नहीं लगा तो उनके द्वारा चौकी राजपुरा हल्द्वानी में जाकर शिकायत दर्ज कराई गई। चौकी प्रभारी राजपुरा उपनिरीक्षक दिनेश जोशी द्वारा उक्त प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुई बालिका की सहेली के मोबाइल नंबर की लोकेशन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुमशुदा बालिका को आज 15 मार्च 2023 कि प्रातः उसकी मित्र (सहेली) के घर कालाढूंगी थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा स्थानीय चौकी राजपुरा हल्द्वानी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश जोशी चौकी प्रभारी राजपुरा हल्द्वानी एवम कांटेबल ललित शामिल रहें।

                    
               

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *