21 सिंतबर को ले सकती है आतिशी सीएम पद की शपथ

21 सिंतबर को ले सकती है आतिशी सीएम पद की शपथ

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में नामित सीएम आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख प्रस्तावित की है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एलजी ने निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी मुर्मू को भेज दिया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह दिल्ली में रैलियों का आयोजन करेगी जिनमें अरविंद केजरीवाल जनता का फीडबैक लेंगे।

केजरीवाल का त्यागपत्र भी राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण की तिथि 21 सितंबर प्रस्तावित की है। यही नहीं एलजी ने निवर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल का त्यागपत्र भी राष्ट्रपति मुर्मू को भेज दिया है।

हालांकि, AAP विधायक दल की ओर से अभी तक मनोनीत सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोई तिथि प्रस्तावित नहीं की गई है। बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार को केजरीवाल ने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। यही नहीं आतिशी ने दिल्ली में नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया था।

आतिशी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि आतिशी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में आतिशी के सुरक्षा घेरे पर फैसला लिया जाएगा। मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली के सीएम को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाती है।

दिल्ली पुलिस केजरीवाल की सुरक्षा की भी समीक्षा करेगी

दिल्ली पुलिस इस श्रेणी के तहत पालियों में लगभग 22 जवानों को तैनात करती है। दिल्ली पुलिस केजरीवाल की सुरक्षा की भी समीक्षा करेगी, क्योंकि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। इसके तहत केजरीवाल को एक पाली में करीब 40 सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए जाते हैं।

दिल्‍ली में अपनी ईमानदारी पर आवाम का फीडबैक लेंगे

इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी दिल्ली में रैलियां करेगी, जिनमें अरविंद केजरीवाल लोगों से बातचीत करेंगे और अपनी ईमानदारी पर आवाम का फीडबैक लेंगे। आज या कल में इन रैलियों के बारे में घोषणा कर दी जाएगी। केजरीवाल ने लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए जेल में रहते हुए इस्तीफा नहीं दिया था। उन्होंने अपने आदर्शों के कारण अब इस्तीफा दे दिया है। भाजपा हर जगह सरकारें गिरा रही है। केजरीवाल ने जेल में रहते हुए इस्तीफा ना देकर भाजपा की योजना को विफल कर दिया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago