X

नवोदय विद्यालय में भीषण आग, बाल बाल बचें बच्चें

गैरसैंणः नवोदय विद्यालय में भीषण आग लग गई। जिस वक्त आग लगी, विद्यालय में बच्चे सो रहे थे। गनीतम रही कि आग की लपटें बच्चों तक नहीं पहुंची। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

नवोदय विद्यालय की एक बिल्डिंग के हॉल हॉल में जो की टीन और फाइबर का बना हुआ है, इसमें चार पार्ट हैं। तीन पार्ट में बच्चे रात में सोए थे थे और चौथे भाग में बच्चों के रजाई गद्दे बिस्तर समान और खेल का सामान रखा हुआ था।

सीओ कर्णप्रयाग प्रमोद शाह ने बताया कि आचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरे फैब्रिकेटेड हॉल में लग गई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। किसी भी बच्चे को या स्टाफ कर्मचारी टीचर को हानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। स्टोर में रखे बच्चों के रजाई गद्दा सामान बैग्स तथा खेल सामग्री जल गई है। जिस जगह पर आग लगी है। वह अस्थाई परिसर है। नवोदय विद्यालय के भवन का निर्माण चल रहा है।

This post was published on 19/09/2024 4:58 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post