• Sat. Mar 28th, 2026

    उत्तराखंड:चीन सीमा के पास टूटा पुल, गिरा ट्रक, गांवो से कटा संपर्क

    ट्रक चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

    उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में भारत-तिब्बत सीमा को जोड़ने वाली मलारी-नीति सड़क पर पुल के टूट जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। नीती घाटी को सीमा से जोड़ने वाला यह एकमात्र सड़क मार्ग है। पुल टूटने से नीती घाटी के गमशाली नीती गांवों समेत सीमांत क्षेत्र का संपर्क कट गया है।

    जानकारी के अनुसार मलारी से 1 किमी0 आगे बुरांस में पुल टूटने से मार्ग बाधित हो गया है । ब्रिज तब टूटा जब मलबे से भरा एक ट्रक वहां से गुजर रहा था। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। नीती की तरफ से सीमा को जोड़ने वाला यह एकमात्र सड़क मार्ग है। पुल टूटने से नीती घाटी के कैलाशपुर, बम्पा, गमशाली नीती गांवों समेत सीमांत क्षेत्र का संपर्क कट गया है।

    स्थानीय लोगों का आरोप है  वर्षों से जर्जर ये बैली ब्रिज दुर्घटना को न्योता दे रहा था लेकिन इस तरफ न तो सड़क की देखरेख करने वाले विभाग पीडब्ल्यूडी ने सुध ली न सीमांत क्षेत्रों में सड़क निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था बीआरओ ने ली। ऐसे में इस पुल पर एक माल से भरा डंपर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    सीमा सड़क संगठन के कमांडर अंकुर महाजन ने बताया कि फिर से बैली ब्रिज बनाने का काम सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। धौली गंगा पर सेना के वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *