• Wed. Feb 11th, 2026

पाताल भुवनेश्वर जा रही बस सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पलटी, कई घायल

बागेश्वर-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में कलना बैंड के पास एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 पर्यटकों जिनमें महिलाएं और बच्चों को चोट आयी है। ये पर्यटकों की बस दिल्ली से आ रही थी।पर्यटकों का वाहन पाताल भुवनेश्वर जा रहा था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या यूपी14 ईटी 1383 है।

बताया जा रहा है कि  कालना बैंड के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान कार के अंदर में चीख-पुकार मच गई। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। इस दौरान सूचना पर पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुँचती है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।चश्मदीदों ने बताया कि हादसे में 10 पर्यटकों को हल्की चोटें आयी है। जबकि 2 महिलाओं के हाथ फ्रैक्चर हो गया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *