Categories: सबसे FAST

अल्मोड़ा: छात्रों के लिए एक और मौका, फिर खुला समर्थ पोर्टल

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं ले सके विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है।

उच्च शिक्षा विभाग ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर सके विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। फिर से पोर्टल खोला गया है। प्रवेश से छूटे विद्यार्थी पंजीकरण कर सकेंगे और फिर से पसंदीदा विषय चुनकर उसमें प्रवेश ले सकेंगे।

12 और 13 को होंगे प्रवेश

बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में एनसीसी कैडेट्स के प्रथम वर्ष (बी प्रमाणपत्र) और तृतीय वर्ष (सी प्रमाणपत्र) के लिए सीधे प्रवेश 12 और 13 सितंबर को होंगे। परिसर में एनसीसी के केयर टेकर डॉ. कमल किशोर जोशी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 81 यूके वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी के निर्देशानुसार संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने सीधे प्रवेश वाले कैडेट से सुबह नौ बजे कॉलेज के खेल मैदान में जरूरी दस्तावेज, प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित ड्रेस में उपस्थित होने के लिए कहा है। बताया कि प्रवेश चयन प्रक्रिया शारीरिक एवं मानसिक दक्षता के आधार पर एनसीसी बागेश्वर के अधिकारी संपन्न कराएंगे। संवाद

मुक्त विवि में प्रवेश के लिए 15 तक होंगे आवेदन

रानीखेत । उत्तराखंड मुक्त विवि अध्ययन केंद्र रानीखेत में सभी पाठ्यक्रमों के द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक आवेदन होंगे। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जेएस रावत ने बताया कि तय तिथि तक सभी विद्यार्थियों को पोर्टल के माध्यम से प्रवेश कराना होगा। इसके बाद वे प्रवेश नहीं ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी जिसे बढ़ाया है। संवाद

. एसएसजे विवि के संबद्ध परिसर और महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं ले सके विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग ने राहत पहुंचाई है। पंजीकरण नहीं से पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी के साथ मनमाफिक विषयों का कर सके विद्यार्थियों के लिए फिर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने चुनाव कर सकेंगे।

पोर्टल को फिलहाल स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए खोला गया है। पोर्टल के खुलने की अंतिम तिथि अभी तय नहीं है। -प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, निदेशक, एसएसजे परिसर –

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

43 minutes ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

14 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

20 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago