सोबन सिंह जीना विवि से संबद्ध परिसरों में प्रवेश का एक और मौका
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि से संबद्ध परिसर और महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर फिर से पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण कराने से वंचित छात्र-छात्राओं को एक सप्ताह के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण फिर से कर सकेंगे
एसएसजे परिसर समेत अन्य परिसरों और महाविद्यालयों के विद्यार्थी अब प्रवेश के लिए ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण फिर से कर सकेंगे। पूर्व में समर्थ पोर्टल में पंजीकरण नहीं कर सके विद्यार्थी को प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन की सुविधा दी गई थी, जिसकी तिथि 30 जून तक तय थी। इसके बाद भी कई विद्यार्थी पंजीकरण से वंचित रह गए और उनका भविष्य संकट में था। ऐसे में फिर से पंजीकरण तिथि बढ़ने से विद्यार्थियों में राहत है। अब विद्यार्थी 31 जुलाई तक प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं ले सके विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर सके विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। फिर से पोर्टल खोला गया है। प्रवेश से छूटे विद्यार्थी पंजीकरण…
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने यह जानकारी दी है कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश हेतु पंजीकरण किए जा रहे हैं। 30 जून,2023 तक समर्थ पोर्टल को खोल दिया गया है। विद्यार्थी प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल में पंजीकरण करा सकते हैं।…
जल्द समर्थ पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन समस्त संबंधित को अवगत कराना है कि पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों तथा विभिन्न कारणवश अद्यतन प्रवेश से वंचित छात्रों को स्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु अन्तिम अवसर प्रदान करने हेतु समर्थ पोर्टल अन्तिम बार दिनांक 27…