X

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश प्रभारी प्रभा फर्त्याल का विदाई समारोह नयालखोला में हुआ आयोजित

Almora उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश प्रभारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभा फर्त्याल के कार्यमुक्त होने पर आज आंगनबाड़ी केंद्र नयालखोला, अल्मोड़ा में आज विदाई समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष श्रीमती भगवती बिष्ट, भारतीय मज़दूर संघ की जिला उपाध्यक्ष सीमा पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य पुष्पा बिष्ट, सावित्री मेहरा, ममता बिष्ट ने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया।

30 वर्षों के सफर को किया याद

इस मौक़े पर प्रभा फर्त्याल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे मात्र विभाग के कार्यभार से मुक्त हुई हैं लेकिन सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता बनी रहेगी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों के लिए उनकी आवाज़ हमेशा उठती रहेगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में अपने 30 वर्षों के सफर में आंगनबाड़ी उनका एक परिवार बन चुका है जिसके साथ वे हमेशा खड़ी रहेंगी। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल का अनुभव यहां उपस्थित सभी साथियों से साझा किया।

इस विदाई समारोह को आध्यात्मिक रूप देते हुए गायत्री परिवार चितई से आए अर्जुन नेगी द्वारा एक दीप यज्ञ आयोजित किया जिसमें उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मंगलकामना की।

इस दौरान संगीता शाह, हेमा भंडारी, हिमानी जोशी, चंद्रकला, तारा, गुड़िया, विमला और पुष्पा जोशी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This post was published on 28/09/2023 1:56 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post