जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारी विधानसभा सत्र की अवधि में मुख्यालय में अनिवार्य रूप से बने रहेंगे : जिलाधिकरी
अल्मोड़ा 29 नवम्बर – जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड विधानसभा का वर्ष 2022 का तृतीय सत्र दिनॉंक 29 नवम्बर से सभा मंडप, विधानसभा भवन, देहरादून में प्रारम्भ हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधानसभा से सम्बन्धित अन्य वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य होने के निर्देश मुख्य सचिव द्वारा दिये गये है।
उन्होंने निर्देश दिये है कि जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारी विधानसभा सत्र की अवधि में मुख्यालय में अनिवार्य रूप से बने रहें और अपने अधीनस्थ कार्यरत् अधिकारियों/कर्मचारियों को भी तद्नुसार निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारी कार्यालय अवधि के उपरान्त भी मुख्यालय/दूरभाष/मोबाईल पर अपनी उपस्थित बनाये रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सके।
अल्मोड़ा - जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत कार्यक्रमानुसार जनपद की 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 48-द्वाराहाट, 49-सल्ट, 50-रानीखेत, 51-सोमेश्वर (अ0जा0), 52-अल्मोड़ा एवं 53-जागेश्वर की फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का 01 जनवरी, 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर दिनॉंक 09 नवम्बर, 2022 को…
अल्मोड़ा - अपर जिलाधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा प्रेषित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉंक 07 अक्टूबर एवं 8 अक्टूबर को उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊ मण्डल क्षेत्र एवं इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कही-कही अत्यन्त भारी वर्षा होने के साथ राज्य…
जिन विभागों में अधिक लंबित शिकायतें दर्ज है उनका निस्तारण तत्काल करने के निर्देश दिए अल्मोड़ा 25 मई, 2023- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी लेवल एल 01 तथा…