• Sat. Mar 21st, 2026

    Almora डेढ़ किलो अवैध चरस के साथ 2 स्पोर्ट्स बाइक सवार युवक पकड़े गए

    अल्मोड़ा न्यूज़: एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध कड़क एक्शन से तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, कोतवाली रानीखेत ने लगभग पौने तीन लाख कीमत की कुल 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 स्पोर्ट्स बाइक सवार युवकों को दबोचा

    आज प्रातः कोतवाली रानीखेत ने लगभग पौने तीन लाख कीमत की कुल 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 स्पोर्ट्स बाइक सवार युवकों को दबोचा

    देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा ने समस्त थाना प्रभारियों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों की ब्रिकी / तस्करी की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये।
    अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 14.07.2025 की प्रातः चेकिंग के दौरान सुभाष चौक रानीखेत से 02 बाइक सवार युवक मुकेश सिंह व अंकुश सिंह दानू के कब्जे से कुल 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर दोनों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए, कोतवाली रानीखेत में FIR NO- 13/2025 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई और बाइक को सीज किया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *